Bonding.

Ones walks around the world

Second amuses by seeing thing..

One holds many experiences

Other has feeling for sharing…

In this world ,

No body is alone

In such way…

All ‘r same as the sibling.

A beautiful and amazing

Bond with this bonding.

सवाल-ए-दिल कि मलाल-ए-दिल…

परिंदों की फितरत से आए थे वो मेरे दिल में ,

ज़रा से पंख क्या लगे आशियाना ही छोड़ दिया..!!

जी,वो पंख हमने ही दिये थे
उड़ना भी अपने प्यार को सिखाया हमने था।
गम-ए-दर्द का मारा नादान दिल क्यूँ पूछे
आंगन में इस धोखे को उतारा किसने था।

कुछ हवाओं की गुफ़्तगू..

बाजू के बगीचे में

चंद मुठ्ठी हवा

पेड़ों की छाँव तले बैठी है।

दरख़्तों की शाखें

अपने अँजुमन में

साँस रोके चुप खड़ी हैं ।

सर्द मौसम की  छुअन

बनकर लहर टीस की

जैसे दोनों के बीच खड़ी है।

कहे हवा-गर तू

साथ दे मेरा चलने का

फिर मुझे क्या पड़ी है।

गुफ़्तगू-ए-जानाँ

सुन दरख़्त की शाखें

शोख़ी से खिलखिला पड़ी है।

अक्सर मेरे गुलिस्ताँ में

यूं दोस्ती हवा संग

दिखे शाखों की फुलझड़ी है।

Aruna Sharma

16.01.2026